Ghaziabad News: चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने क्षेत्र से बाइक चुराने वाले तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो बाइक बरामद हुई हैं। शनिवार को जांच के दौरान पुलिस ने दो बाइक पर आ रहे तीन नाबालिगों को जांच के लिए रोका। तभी तीनों बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि वाहन चोरों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- Noida News: वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.