गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करके उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शनिवार को सचिन भडाना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने विकास कुमार उर्फ बल्लू उर्फ बबलू को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...