Ghaziabad News: चोरी की गई बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दो माह पहले चोरी की गई बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक को चला रहा था। एसीपी मसूरी सर्किल सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम भूपेंद्र उर्फ छोटू निवासी गांव मुरादपुर पुर्सी बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त शिवम उर्फ बम निवासी उखालरसी कॉलोनी के साथ मिलकर दो माह पूर्व गाजियाबाद से बाइक चोरी की थी। अब बाइक को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर से चोरी हुई बाइक समेत एक गिरफ्तार पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.