गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कार, तीन बुलेट बाइक और चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। आरोपी के पास से वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाली मास्टर-की समेत कई औजार भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के दो साथी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गैंगस्टर, लूट, चोरी और अवैध हथियारों समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 13 अक्तूबर को सिहानी गेट पुलिस की टीम थाने में दर्ज वाहन चोरी के मामले से संबंधित वाहन की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मेरठ तिराहे के पास घेराबंदी कर थाना नौगांवा सादात, जि...