गाज़ियाबाद, सितम्बर 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। चिरंजीव विहार सेक्टर-सात स्थित स्काई आरव अपार्टमेंट-दो में रहे वाले कशिश केबल टीवी का काम करते हैं। उनका कार्यक्षेत्र चिरंजीव विहार और अवंतिका क्षेत्र है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को एक व्यक्ति केबल का तार काटकर ले जा रहा था। उन्होंने साथियों की मदद से शाहपुर बम्हैटा निवासी 37 वर्षीय सुभाष को पकड़ लिया। एसीपी कविनगर अभय डागा का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...