Ghaziabad News: चोरी करते दो आरोपी दबोचे, लोगों ने पीटा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में फैक्टरी के अंदर चोरी कर रहे दो बदमाशों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जमकर पीटा, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना छह अक्तूबर की है, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को उपचार दिलाकर गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के शाहदरा निवासी अजीत सिंह की अदिति मेटल्स नाम से एल्युमिनियम फैक्टरी है। यहां एल्युमिनियम की सिल्लियां बनाई जाती हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि छह अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे दो चोर फैक्टरी में दाखिल हुए और एल्युमिनियम की सिल्लियां चोरी करने लगे। आहट होने पर कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। एक आरोपी छत से कूद गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने करीब आधे किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.