Ghaziabad News: चोरी और छिनैती करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर पुलिस ने चोरी और छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक और चार मोबाइल बरामद किए गए।एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सोमवार को कविनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम मुखर्जी पार्क के पास पहुंची। वहां कुछ युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके पास मौजूद बाइक चोरी की है। इसके बाद आरोपियों की तलाशी ली तो चार मोबाइल भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ इब्राहिम,सिराजुद्दीन और सतीश के रूप में हुई। एसीपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सोनू उर्फ इब्राहिम ने बताया कि तीनों ने मिलकर एक बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.