गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। डासना गेट में रहने वाली महिला ने एक अन्य महिला पर चैंबर में मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने कविनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डासना गेट निवासी चंचल रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को वह चैंबर नंबर 380 में पहुंची थीं। वहां पारुल सक्सेना मौजूद थीं। आरोप है कि चैंबर में प्रवेश करते ही पारुल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उनकी जाति को लेकर अपमानजनक शब्द कहे। चंचल रानी के मुताबिक पारुल ने उन्हें नीची जाति का बताते हुए चैंबर में आने पर सवाल उठाए। इस पर उन्होंने विरोध किया और पूछा कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार क्यों...