गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दुहाई स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के 12 छात्रों का चयन जूड़ों स्पर्धा में इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य प्रवीण राज त्यागी ने बताया कि पुरुष टीम के कोच खेल शिक्षक चंचल गिरी सैनी और महिला टीम की कोच यशस्वी त्यागी होंगी। जूडो के लिए अंडर 18 में मनस्वी, अंशिका, अंश, पुनीत, आदित्य और अंडर 15 में देव, अध्ययन और नीरव का चयन हुआ है। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में कुणाल, सृष्टि, अनुष्का और श्रेया का चयन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...