गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस शालीमार गार्डन में गंदा नाला पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्कूटी सवार दो युवकों के चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में उनके पास से चाकू और तमंचा मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि स्कूटी भी चोरी की है, जिसे दिल्ली से चोरी किया गया था। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सुमित उर्फ भूरा और पंकज निवासी हर्ष विहार दिल्ली बताए। दोनों ने बताया कि वह राहगीरों के चाकू और तमंचा दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटते हैं। वह क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्...