Ghaziabad News: चार महीने पहले बनी सड़क उखड़ी
गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। सिद्धार्थ विहार में प्रतीक ग्रैंड सिटी से लेकर एनएच नौ तक जाने वाली सड़क बारिश के बाद उखड़ गई। लोगों का कहना है कि कुछ महीनों पहले ही सड़क बनाई गई थी, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री और जलनिकासी की व्यवस्था न होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिद्धार्थ विहार में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की अनुमति तो दे दी गई, लेकिन क्षेत्र में जल निकाली जैसी जरूरी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। निवासी एनके नेगी ने बताया कि एसजी शिखर हाइट से एनएच-नौ तक जाने वाली सड़क एपेक्स क्रेमलिन के सामने उखड़ी पड़ी है। बड़े-बड़े गड्ढे और बजरी पूरे सड़क पर फैली है, जबकि चार महीने पहले यह सड़क बनाई गई थी। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रख घटिया सामग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.