गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर पशुओं के लिए चारा ला रहे किसान अक्षय सिंधु पर दबंग देव कुमार ने फायरिंग कर दी। किसान ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपी पत्नी की हत्या करने के मामले में जमानत पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा पतला निवासी अक्षय सिंधु गुरुवार शाम को खेत से चारा ला रहे थे। आरोप है कि रास्ते में शराब के नशे में देव कुमार तमंचा लेकर खड़ा था। आरोपी ने पहले रास्ता रोका और फिर फायरिंग कर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर देव कुमार निवासी डिफेंस कॉलोनी मोदीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...