Ghaziabad News: चाय देने से इनकार पर दुकानदार के हेल्पर को पीटा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र की ड्रीमहोम मार्केट में चाय देने से इनकार करने पर एक युवक ने किराना दुकान के हेल्पर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि 25 अक्तूबर की रात आरोपी ने पीड़ित को रोककर चाय मांगी। मना करने पर उसके साथ हाथापाई व गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संजय सिंह ने बताया कि वह ड्रीमहोम मार्केट की दुकान नंबर-49 पर राजेश कुमार चौहान की किराना दुकान में हेल्पर के तौर पर काम करता है। दुकान के पास ही एक सैलून है, जहां कासिम काम करता है। संजय के मुताबिक, कासिम और वह एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों के बीच अक्सर बातचीत और मजाक होता रहता था। संजय ने बताया कि 25 अक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.