गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के रईसपुर गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर पिता और उनके दो बेटों पर चाकू, तलवार व अन्य धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने चार लोगों को नामजद करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रईसपुर निवासी अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने दो बेटों साजिद और राशिद के साथ घर में आराम कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसी दबंगों ने कुनबे पर किया प्राणघातक हमला इसी दौरान गांव के ही अमजद, इशूप, समीर और सुहेब उर्फ जोजो घर में घुस आए। घर में घुसते ही आ...