Ghaziabad News: चाकू और दरांती से युवक की गर्दन और सिर पर वार किए
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र के सिकरोड़ में युवक पर चाकू और दरांती से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि 23 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ले के ही युवक, उसकी पत्नी व भाई ने उसे घर के सामने खींचकर सिर और गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में 17 और गर्दन पर 25 से 30 टांके आए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। सिकरोड़ निवासी गौरव चौधरी ने नंदग्राम थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 सितंबर की रात वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोनू, उसका भाई सोनू और मोनू की पत्नी मोनी ने उसे पकड़कर अपने घर के सामने खींच लिया। इसके बाद तीनों ने अचानक चाकू और दरांती से उस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.