Ghaziabad News: चांद का दीदार कर महिलाओं ने खोला करवा चौथ का व्रत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को पारंपरिक परिधानों में सोलह शृंगार कर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और चांद निकलने का इंतजार किया। घरों और सोसाइटियों में महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इंदिरापुरम के शिप्रा रिवेरा मंदिर में मातृशक्ति ने एकत्र होकर करवा चौथ का पूजन किया। वहीं, अभय खंड-3 में महिलाओं ने व्रत खोलने से पहले करवा चौथ की कथा सुनी। लोटस पॉन्ड सोसाइटी में भी महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दुल्हन सी सजीं सुहागिनें, चांद निकलते ही की पूजा शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.