Ghaziabad News: चंचल ने भाइयों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाया
गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। कहते हैं भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र होता है, पर चंचल ने इसे मां की ममता तक पहुंचाया है। किशोरावस्था में ही पिता को खो देने वाली चंचल खटाना ने न केवल घर की जिम्मेदारी संभाली बल्कि अपने दो छोटे भाइयों को भी पढ़ा लिखाकर आत्मनिर्भर बनाया। चंचल भाई-बहन के रिश्ते की वह मिसाल हैं जिन्होंने बहन होते हुए मां के जैसा फर्ज निभाया। मुरादनगर निवासी चंचल ने जब कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया तब उन्होंने हिम्मत से काम लिया। टूटने के बजाए टूटते परिवार को जोड़ा। चंचल ने पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की, ताकि घर का खर्च चल सके और भाइयों को पढ़ा सकें। चंचल ने पिज्जा शॉप से लेकर बैंक में नौकरी तक की, लेकिन भाइयों की पढ़ाई में बाधा नहीं आने दी। इस संघर्ष के साथ-साथ चंचल ने एयर होस्टेस बनने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.