गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। नंदग्राम क्षेत्र में फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। घूकना मोड़ निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी आठ सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे घर से फोटो कॉपी कराने जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी समय बीतने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के इलाकों के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी बेटी के बारे में जानकारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बेटी की तलाश कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की। पुलिस का कहना...