गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की रेल विहार कॉलोनी में चोरों ने दिल्ली पुलिस में काम करने वाले दंपति के घर के मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे की अलमारी में रखे दो लाख रुपये और करीब तीस लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय दंपती ड्यूटी पर गए हुए थे। शाम को नौकरी से घर लौटने पर दंपति को चोरी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की रेल विहार कॉलोनी में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार दिल्ली पुलिस में बुराड़ी थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। उनकी पत्नी प्रीति देवी भी दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर उत्तरी पूर्वी सहायक उपायुक्त कार्यालय में तैनात है। प्रीति ने बताया कि वह पिछले तीन वर्ष से रेल विहार कॉलोनी म...