गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने और नकदी चुराने का मामला सामने आया है। निशा गर्ग ने बताया है कि 24 अगस्त को उनके परिवार वाले घर से बाहर गए हुए थे। जब वे घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा था। बैग और सूटकेस चोरी हो चुके थे। इनमें 68 हजार की नकदी और सोने चांदी के गहने रखे हुए थे। पीड़िता का कहना है कि घर से करीब पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। एसीपी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...