गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में घर पर 75 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश का शव पड़ा मिला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मृतक अकेला रहता था और प्राइवेट फैक्टरी में गार्ड का कार्य करता था। पड़ोस में रहने वाले लोग उसकी देखभाल करते थे। हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है। मृतक की पत्नी की मृत्यु कुछ समय पूर्व हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सेवानिवृत्त दरोगा की मौत: पारिवारिक तनाव बना वजह या कुछ और? हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...