गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: मोदीनगर। नगर की डी लाइन कॉलोनी में एक घर में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने एक घंटे के अंदर सांप का रेस्क्यू किया। इस कॉलोनी के निवासी दीपक त्यागी के घर के अंदर सांप आ गया। परिवार के लोगों ने जब सांप देखा तो वह घबरा गए और घर से बाहर निकल आए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...