Ghaziabad News: घर में घुसकर लोगों को डंडों से पिटाई की
गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, आयुष गंगवार। मसूरी थानाक्षेत्र में घर के सामने गाली-गलौज करने से रोकने पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। नाहल निवासी नूर आलम ने बताया कि 12 नवंबर की रात करीब आठ बजे असद उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। उनकी मां भुनीजा ने बच्चों के सामने गाली देने से रोका तो असद उनकी मां को भी गालियां देने लगा। आरोपी ने अपने साथी आसिफ, आमिर, सावेज और आरिफ के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर हमला कर दिया। नूर आलम, उनकी मां व परिवार के अन्य सदस्यों को पीटा। आमिर ने नूर आलम के सिर और आंख पर डंडे से वार किया। उनके भाई शाहरुख काम से लौटे तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.