गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव कुम्हैड़ा निवासी तरन्नुम ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में चारपाई पर बैठी थी। इसी बीच पड़ोस आए और गाली देने लगे। गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर समीर, साहिल, कैफ, अमन निवासी कुम्हैड़ा और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...