गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की जगतपुरी कॉलोनी में सड़क पर ई रिक्शा खड़ा करने को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आकाश मिश्रा और सादाब का घर आसपास है। दोनों के बीच सड़क पर ई रिक्शा खड़ा करने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। शुक्रवार रात को इस बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि सादाब ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर आकाश मिश्रा और उनके भाई राजकुमार मिश्रा सहित कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। राजकुमार को गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने सादाब, शहजाद निवासी जगतपुरी कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...