Ghaziabad News: घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सौतेली मां समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहत एंक्लेव निवासी अमीरुद्दीन ने बताया कि पिता ने साल 2018 में दूसरी शादी की थी। करीब ढाई माह पहले पिता की मौत के बाद सौतेली मां रजिया खातून पूरी संपत्ति हड़पने की कोशिश करने लगी। विरोध पर धमकी देतीं। आरोप है कि 29 जून की दोपहर करीब एक बजे रजिया खातून अपने साथ सलीम अंसारी, नसीम और फिरोज अंसारी को लेकर जबरन उनके घर में घुस आईं। चारों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उनकी मां, भाइयों और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.