गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव चुड़ियाला निवासी धर्मेंद्र सिंह का पड़ोसी विनोद कुमार से विवाद चल रहा है। विनोद ने साथियों के साथ घर में घुसकर धर्मेंद्र के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें धर्मेंद्र समेत चार लोग घायल हो गए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर पर विनोद कुमार, संजय, योगेंद्र कुमार और नितिन निवासी गांव चुड़ियाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...