Ghaziabad News: घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में गली में घर के पास नशा करने का विरोध करने पर अज्ञात युवकों ने दंपति के साथ घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने से हमलावरों के हौसले बुलंद है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सहायक पुलिस आयुक्त से की है।
घटना का विवरण लोनी थाना क्षेत्र की राम विहार कॉलोनी में लोकेश रहते है। उन्होंने बताया कि 29 जून को कुछ युवक गली में घर के पास बैठकर शराब पी रहे थे। उनके द्वारा विरोध करने पर युवकों ने गाली गलौज की। जिस पर वह घर के भीतर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद ही आठ से नौ युवक घर में जबरन घुस आए। युवकों ने दंपति के साथ मारपीट की। जिसमे दंपति के हाथ व पैर में काफी चोट आई। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.