गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। झंडापुर से नौ वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पूनम ने बताया कि 22 अगस्त को उनकी बेटी कनक पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने सभी स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद 25 अगस्त को लिंक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने कहा है कि बच्ची की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...