Ghaziabad News: घर के बाहर ब्लेड से हमला कर युवक को लहूलुहान किया
गाज़ियाबाद, नवम्बर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के महेंद्रा एन्क्लेव में घर से बाहर निकले एक युवक पर उसके भाई के दोस्त ने ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, गर्दन और पेट पर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। महेंद्रा एन्क्लेव के डी-ब्लॉक में रहने वाले राजू जाटव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर को वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भाई का दोस्त आशीष निवासी शेखर मार्केट उनसे मिलने घर आया था। राजू के मुताबिक, उन्होंने आशीष को घर से जाने के लिए कहा तो वह बाहर निकलकर उन्हें धमकी देने लगा। उसने कहा कि वह उन्हें देख लेगा। राजू का आरोप है कि आशीष की बात सुनकर वह भी घर से बाहर आ गए और उससे पूछा कि आखिर वह क्या करना चाहता है। इसी दौरान आरोपी ने अच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.