Ghaziabad News: घर के बाहर पशु बांधने के विवाद में महिला पर हमला
गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र की पीपल कॉलोनी में घर के बाहर पशु बांधने के विवाद में एक महिला से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला को बाल खींचकर जमीन पर गिरा दिया और सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना तीन जुलाई की है। वह दूध देकर अपने घर लौटी थीं। इसी दौरान उनके घर के बाहर कन्हैया, सचिन और छोटू खड़े मिले। यह भी पढ़ें- Moradabad News: महिला को मारपीट कर घायल करने में तीन पर केस आरोप है कि तीनों शराब के नशे में थे और उन्होंने घर के बाहर बंधे पशु को हटाने के लिए कहा। उन्होंने जब इसका कारण पूछा तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.