गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी में घर के बाहर बच्चे को लेकर खड़ी दरोगा की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाश कॉलोनी में लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी जगपाल सिंह यूपी पुलिस में दरोगा पद पर तैनात है। इन दिनों उनकी तैनाती जिला बागपत में है। उनकी पत्नी शशिबाला शुक्रवार दोपहर अपने बच्चे को लेकर घर के बाहर ही खड़ी थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए और इधर उधर घूमने लगे। मौका देखकर उन्होने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। महिला ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। लूट की यह वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। एसीपी मोदीनगर ...