गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की मुलतानीपुरा कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे दस वर्षीय कक्षा दो के छात्र का स्कूटी सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। लोगों द्वारा पीछा करने पर छात्र को छोड़कर फरार हो गए। आरोपी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: दो किशोरी लापता, अपहरण का आरोपघटना का विवरण नगर की मुलतानीपुरा कॉलोनी निवासी अनुज कुमार अपनी पत्नी चांदनी व दस वर्षीय पुत्र दिव्यांश के साथ रहते है। अनुज कुमार एक पार्लर में काम करते है। उनका पुत्र दिव्यांश कक्षा दो का छात्र है। दोपहर करीब पौने तीन बजे दिव्यांश अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच स्कूटी सवार दो युवक आए। युवकों ने छात्र से पूछा कि स्कूटी ठीक करने वाला मिस्त्री कह...