गाज़ियाबाद, अगस्त 14 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर खड़े युवक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट में युवक को काफी चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में मोहन रहते है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम घर के बाहर खड़े थे। पड़ोस में रहने वाला विजेंद्र तीन साथियों के साथ उनके घर के सामने आया। आरोप है कि चारों ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर चारों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उन्हें काफी चोट आई। आस पास के लोगों को एकत्र होता देख चारों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बत...