Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर बाइक, नगदी और जेवरात चुराए
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के मोरटा गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर बाइक, नगदी और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब देर रात घर का मालिक उठा और उसने घर का ताला खुला देखा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण मोरटा गांव निवासी रिंकू सिंह ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत देकर बताया कि 26 जुलाई की रात करीब तीन बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि घर का ताला खुला हुआ था।
चोरी का सामान घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उनकी बाइक, घर में रखे चांदे के जेवर और नगदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस की कार्रवाई पीड़ित का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.