Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर नगदी-गहने चोरी
गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विजयनगर क्षेत्र में रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1.50 लाख की नगदी और गहने चुरा लिए। शिवपुरी कॉलोनी के सेक्टर नौ में रहने वाले हरीराम मीना बताया कि शिवपुरी के घर में उनके दो बेटे और बड़ी बहू रहती हैं। 21 जुलाई की शाम करीब चार बजे बड़ा बेटा ऋषिराम मीना और उसकी पत्नी पूनम मीना अपने मायके अलवर गृह प्रवेश कार्यक्रम में चले गए। छोटा बेटा रेलवे में है। वह 22 जुलाई को घर में ताला बंद कर गांव आ गया। उसी दिन सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी रेशम मीना का फोन आया। उसने बताया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। आरोप है कि चोर उनके घर से गहने, 1.50 लाख रुपये की नगदी और अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.