Ghaziabad News: घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में हुई कहासुनी के बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर पति, सास व ससुर ने मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया और मायके भिजवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव में आशुतोष रहते है। उनकी पत्नी काजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 11 बजे उनकी पति से घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज कर मारपीट की। उनके द्वारा विरोध करने पर पति, सास राजरानी और ससुर सुभाष चंद ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.