Ghaziabad News: घरेलू विवाद में पत्नी पर खौलता पानी फेंका
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र की अमन कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी के ऊपर कुकर में रखा खौलता पानी डाल दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे महिला के चाचा ने उसे उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डासना देहात निवासी अलताफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शहनाज का विवाह करीब 22 वर्ष पहले नगर कोतवाली की अमन कॉलोनी निवासी वकील के साथ किया था। आरोप है कि चार अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे बेटी शहनाज और उसके पति वकील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान वकील ने कुकर में रखा खौलता हुआ पानी शहनाज के ऊपर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.