Ghaziabad News: घंटाघर से भाटिया मोड़ के बीच चार लेन की एलिवेटेड रोड बनेगी
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। घंटाघर से भाटिया मोड़ के बीच चार लेन की दो किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनेगी, जिसके लिए ऋण लिया जाएगा। शुक्रवार को जीडीए बोर्ड बैठक में एलिवेटेड रोड के लिए प्रशासनिक और वित्तीय सहमति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब ऋण लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। फिर इस एलिवेटेड का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में जाम की समस्या दूर हो सकेगी। गाजियाबाद के बीच से जीटी रोड गुजर रही है। जीटी रोड के किनारे घनी आबादी और बाजार होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर शहर के स्थानीय यातायात के साथ दिल्ली, बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर से आने जाने वाला यातायात भी गुजरता है। इस कारण घंटाघर से भाटिया मोड़ के बीच एलिवेटेड रोड बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। पिछले दिनों अर्बन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.