गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वीक डे टूर्नामेंट में शुक्रवार को ग्लैमोरगंस और राइजिंग स्टार के बीच मैच हुआ। इसमें ग्लैमोरगंस ने 22 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर ग्लैमोरगंस ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। रजत ने 107 रन की पारी खेली और सुशांत ने 37 रन बनाए। दूसरी टीम से रोहन ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग स्टार की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 223 रन ही बना पाई। शिवम ने 96 और श्रेयांश पंडित ने 42 रन का योगदान दिया। रजत को प्ले ऑफ द मैच दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...