Ghaziabad News: ग्लैमोरगंस टीम ने चार रन से मैच जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वीवीआईपी कप का लीग मैच मंगलवार को ग्लैमोरगंस और राज नगर एक्सटेंशन टीम के बीच खेला गया। मैच में ग्लैमोरगंस ने चार रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैमोरगंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 195 रन बनाए। बल्लेबाज निमित ने 58 व पवन ने 48 रन की पारी खेली। दूसरी टीम से गेंदबाज कासिम ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजनगर एक्सटेंशन टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बना पाई। बल्लेबाज अनिकेत ने नाबाद 74 रन की पारी खेली। विजेता टीम के बल्लेबाज निमित ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.