Ghaziabad News: ग्लिट्ज टीम ने 51 रन से मैच जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। गिरिराज क्रिकेट मैदान पर सोमवार को ग्लिट्ज टीम और टायकूंस के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें ग्लिट्ज टीम ने 51 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर ग्लिट्ज टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। समीर सिंह ने 105 और अतुल ने 54 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से पुनीत और अंकित माथुर ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टायकूंस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 170 रन ही बना पाई। नसीम अहमद ने 44 और हर्षित गुप्ता ने 29 रन का योगदान दिया। ग्लिट्ज टीम से गेंदबाजी में कप्तान जावेद खान ने तीन विकेट लिए। समीर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.