गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में ग्राहक को लेकर कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के सिर व शरीर पर काफी चोट आई। उसे मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। सिर में छह टांके आए हैं। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। लोनी थाना क्षेत्र की ऋषि मार्केट कॉलोनी में रहने वाले दीपक की घर के पास बैंड की दुकान है। उनके भाई सुंदर ने बताया कि 16 अगस्त शाम को एक व्यक्ति पड़ोसी की दुकान ढोल बुक कराने के लिए पहुंचा था। इसके बाद वह दीपक की दुकान पर आया। कुछ समय बाद ही पड़ोसी भाई की दुकान पर पहुंचा और ग्राहक को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद पड़ोसीी अपने पांच साथियों संग उनके ...