गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में ग्राम सभा की जमीन को अपना बताकर बुजुर्ग से 28 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रुपये लेने के बाद आरोपी बैनामा करने में आनाकानी करने लगे थे। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। शक्ति खंड-तीन निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक है। वह भूखंड खरीदना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने अपने परिचित भजनलाल गौतम, राजेश और यशपाल गौतम निवासीगण मोहउद्दीनपुर कनावनी से बात की। उन लोगों ने हिंडन पुश्ता स्थित एक भूखंड को अपनी बताते हुए उसे खरीदने की बात कही। इतना ही नहीं तीनों ने उन्हें उक्त भूखंड के कागजात भी दिखाए। इसके साथ ही भूखंड को पूरी तरह से अविवादित बताया। पर...