गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभागों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग और प्रोबेशन विभाग की ओर से गांवों में ग्राम चौपाल लगाई जाएगी। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों से मौके पर ही आवेदन भी कराए जाएंगे। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं की या तो जानकारी नहीं मिल पाती है, या फिर उनको विभिन्न दफ्तरों के चक्कर लगाने होते है। तब जाकर उनको योजनाओं की जानकारी व लाभ मिल पाता है। लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए विभाग अब ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी से लेकर आवेदन...