गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। दीवाली पर अपनों तक शुभकामनाएं और खुशियों का संदेश पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी डाक सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शाखा डाकघरों में डाक टिकट, लिफाफे और पोस्टकार्ड की मांग बढ़ गई है। त्योहार के मद्देनजर डाक विभाग ने इन शाखा डाकघरों में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त डाक सामग्री उपलब्ध कराई है, ताकि लोगों को समय पर जरूरी सामान मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग दिवाली पर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को शुभकामनाएं भेजने के लिए डाकघरों का रुख कर रहे हैं। कई लोग डाक टिकट और लिफाफे खरीदकर अपने संदेश भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इससे ग्रामीण शाखा डाकघरों में इनकी मांग बढ़ी है। गाजियाबाद मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर विशाल कुमार पाठक ने बताया कि...