Ghaziabad News: गौर चौक पर सार्वजनिक शौचालय की मांग
गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। सिद्धार्थ विहार व्यापार मण्डल ने शनिवार को गौर चौक पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की। लोगों ने शहर विधायक संजीव शर्मा के नाम ज्ञापन उनके मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा को सौंपा। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष वसीम अली ने बताया कि सिद्धार्थ विहार में सैकड़ों दुकानें हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। इसके बावजूद गौर चौक और आसपास के क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से व्यापारियों, ग्राहकों और विशेषकर महिला कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित को देखते हुए चौक के पास उपयुक्त स्थान चिन्हित कर जल्द सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने तथा उसमें पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.