गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने सोमवार को जिले के नंदी पार्क और स्थायी गोआश्रय पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गोवंशों के रख-रखाव, चारा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और सदस्य दीपक गोयल ने नगर निगम क्षेत्र में स्थित नंदी पार्क गोशाला पहुंचे। वहां पर उन्होंने संरक्षित 1,923 गोवंशों की व्यवस्थाएं देखीं। गोशाला में साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति संतोषजनक मिली। अधिकारियों ने मृत्यु अभिलेख, पंचनामा, भूसा अभिलेख, चारा लॉगबुक और गोवंश लॉगबुक का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने गोशाला में अतिरिक्त शेड बनने के बाद छोटे और बड़े गोवंशों को अलग रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद वह विकासखंड भोजपुर के स्थायी...