Ghaziabad News: गोशाला में पशुओं को चारा न मिलने पर प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव खिदौड़ा स्थित गोशाला में पशुओं को चारा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चारा न मिलने से एक माह के अंदर बीस पशुओं की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर बनी है। ग्राम पंचायत विभाग द्वारा गांव खिदौड़ा में गोशाला का संचालन किया जा रहा है। इसमें 563 पशु मौजूद है। मंगलवार शाम को ग्रामीणों ने गोशाला पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि 563 पशुओं को महज दस कुंतल चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि चारा 49 कुंतल आना चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर राजन त्यागी, प्रिंस, सोनू, सुरेंद्र, वेदप्रकाश, अमित, प्रेमपाल शर्मा, हरिराज सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.