गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। गिरिराज क्रिकेट मैदान पर चल रहे गिरिराज टूर्नामेंट में मंगलवार को गोल्डन हरसोली और गाजियाबाद रॉयल्स के बीच मैच हुआ। इसमें गोल्डन हरसोली ने 67 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर गोल्डन हरसोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। प्रांशु बालियान ने 103 और वैभव सिंह ने 73 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से तरुण गुप्ता ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गाजियाबाद रॉयल्स की टीम 14.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना पाई। खदीम ने 50 और धीरज ने 41 रन का योगदान दिया। प्रांशु बालियान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...